फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar: नया साल से पहले बुध ग्रह मकर राशि में का रहे हैं प्रवेश, जानिए किन राशियों को देंगे शुभ परिणाम

Sat, 25 Dec 2021 02:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Gochar: ग्रहों के गोचर का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तब सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। बुध ग्रह 29 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी तक मकर राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
Budh Gochar - फोटो : Rohit Jha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Budh Gochar: ग्रहों के गोचर का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तब सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह, भाव, नक्षत्र, राशि की स्थिति कई प्रकार के प्रभावों को जन्म देने वाली होती है।  जातक पर इन सभी का किसी न किसी रुप में असर भी पड़ता है। जातक के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों में ग्रहों की स्थिति और दशा का संबंध बहुत गहरे असर दिखाने वाला होता है।  ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशिचक्र में गमन करने में अलग-अलग समय लेते हैं। नवग्रहों में चन्द्र का गोचर सबसे कम अवधि का होता है क्योंकि इसकी गति तेज है। जबकि, शनि की गति मंद होने के कारण शनि का गोचर सबसे अधिक समय का होता है। बुध ग्रह 29 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी तक मकर राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन

राशि
वृषभ राशि
वृष राशि वालों को बुध का गोचर अच्छे संकेत लेकर आएगा। कानून से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों अपनी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त होगा। काफी समय से परिवार में आ रही परेशनियां दूर होंगी। आप धन का संचय करने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन अच्छा बीतने वाला है।

राशि
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की बुध के गोचर के कारण सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। अगर आप नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है, आपको लाभ होगा। कार्यस्थल में आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। आपको अचानक धन का आगमन हो सकता है।
 
विज्ञापन

राशि
धनु राशि
बुध का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होगा। यह गोचर आपकी कार्यकुशलता बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी हर जगह प्रशंसा होगी। व्यापार में आप अच्छा मुनाफा करने में सफल रहेंगे। आप इस अवधि में नई योजनाओं में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें