मेष राशि
मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल होता है। मंगल को ऊर्जा और उत्साह का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि वाली लड़कियों के लिए लाल या गुलाबी रंग का लहंगा शुभ होगा।
वृष राशि
वृष राशि वाली लड़कियों के लिए हरा, गुलाबी या क्रीम रंग सबसे शुभ होगा। इसके अलावा बनारसी ब्राइडल लहंगा आपके लिए गुडलक ला सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाली लड़कियों के लिए पीले रंग का लहंगा सबसे अच्छा होगा, क्योंकि ये इनकी सोच और इनके मन के उत्साह को बनाए रखेगा। इसके अलावा ये हरे रंग का लहंगा या फिर पीले रंग के कॉम्बीनेशन के साथ भी अपनी शादी का लहंगा खरीद सकती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियों को अपनी शादी पर चांदी जैसी चमक का लहंगा पहनना चाहिए। इनके लिए सिल्वर और शाइनी रंग का लहंगा शुभ होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाली लड़कियों को अपनी शादी के दिन गोल्डन रंग का लहंगा पहनना चाहिए। ये इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ ही जीवन में खुशियां भी लेकर आएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि की लड़कियों के लिए मेहंदी ग्रीन कलर का लहंगा काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा ये बॉटल ग्रीन, पैरेट ग्रीन जैसे रंगों का चुनाव कर सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि की लड़कियों को अपनी शादी में ऐसा लहंगा पहनना चाहिए, जिसका रंग इनकी पर्सनालिटी को बैलेंस करता है। तुला राशि की लड़कियों को गुलाबी, मैजेंटा कलर का लहंगा लेना चाहिए।
वृश्चिक राशि
यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो आपको अपनी शादी का लहंगा खरीदते समय महरून रंग के बारे में सोचना चाहिए। ये रंग न सिर्फ आप पर खिलेगा बल्कि आपको गुडलक भी देगा।
धनु राशि
धनु राशि की लड़कियों को चमकीले और ग्लिटरी कलर पसंद होते हैं, इसलिए ये अपनी शादी के दिन गोल्डन रंग का ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं। ये रंग इनके जीवन में शुभता लेकर आएगा।
मकर राशि
मकर राशि वाली लड़कियों के लिए ब्राउन, ग्रे और मैरून रंग का लहंगा शुभ साबित हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियों को अपने लिए शिमरी ब्लू, फिरोजी रंग या नीले रंग से मिलते जुलते रंग के लहंगे का चुनाव करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि की लड़कियों के लिए हल्के रंग के लहंगे शुभ होंगे। आप चाहें तो अपने लिए हल्का पीला रंग, हल्का हरा चुन सकती हैं।