फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Lehenga: शादी में लहंगा को लेकर टेंशन खत्म, राशि के अनुसार जानें कौन सा रंग आपके लिए होगा शुभ

Wed, 18 Jan 2023 04:04 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिष के अनुसार, यदि आप राशि के हिसाब से अपनी शादी में लहंगा पहनेंगी तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और ये आपके लिए गुडलक भी लाता है।
विज्ञापन
अपनी राशि के अनुसार चुनें शादी का लहंगा, उम्र भर रिश्ते में बनी रहेगी मिठास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bridal Lehenga Colours According To Your Zodiac Sign: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही शादी के लिए खरीदारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में यदि आप अपनी शादी के लिए लहंगा खरीदने की योजना बना रही हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम राशि के अनुसार लहंगे के रंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप अपनी राशि के अनुसार अपने लिए सही लहंगे का चुनाव कर सकेंगी। दरअसल, हिंदू धर्म में शादी विवाह के लिए कई बातों का खास ख्याल रखा जाता है, जैसे शादी से पहले वर-वधु की कुंडली का मिलान करना, शादी के लिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आदि। शादी का दिन हर किसी के लिए सबसे खास होता है। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार, यदि आप राशि के हिसाब से अपनी शादी में लहंगा पहनेंगी तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और ये आपके लिए गुडलक भी लाता है। चलिए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आपके लिए किस रंग का लहंगा शुभ होगा...  

विज्ञापन


मेष राशि
मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल होता है। मंगल को ऊर्जा और उत्साह का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि वाली लड़कियों के लिए लाल या गुलाबी रंग का लहंगा शुभ होगा।

वृष राशि
वृष राशि वाली लड़कियों के लिए हरा, गुलाबी या क्रीम रंग सबसे शुभ होगा। इसके अलावा बनारसी ब्राइडल लहंगा आपके लिए गुडलक ला सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाली लड़कियों के लिए पीले रंग का लहंगा सबसे अच्छा होगा, क्योंकि ये इनकी सोच और इनके मन के उत्साह को बनाए रखेगा। इसके अलावा ये हरे रंग का लहंगा या फिर पीले रंग के कॉम्बीनेशन के साथ भी अपनी शादी का लहंगा खरीद सकती हैं।
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि की लड़कियों को अपनी शादी पर चांदी जैसी चमक का लहंगा पहनना चाहिए। इनके लिए सिल्वर और शाइनी रंग का लहंगा शुभ होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वाली लड़कियों को अपनी शादी के दिन गोल्डन रंग का लहंगा पहनना चाहिए। ये इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ ही जीवन में खुशियां भी लेकर आएगा।

कन्या राशि
कन्या राशि की लड़कियों के लिए मेहंदी ग्रीन कलर का लहंगा काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा ये बॉटल ग्रीन, पैरेट ग्रीन जैसे रंगों का चुनाव कर सकती हैं।

तुला राशि
तुला राशि की लड़कियों को अपनी शादी में ऐसा लहंगा पहनना चाहिए, जिसका रंग इनकी पर्सनालिटी को बैलेंस करता है। तुला राशि की लड़कियों को गुलाबी, मैजेंटा कलर का लहंगा लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि
यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो आपको अपनी शादी का लहंगा खरीदते समय महरून रंग के बारे में सोचना चाहिए। ये रंग न सिर्फ आप पर खिलेगा बल्कि आपको गुडलक भी देगा।

धनु राशि
धनु राशि की लड़कियों को चमकीले और ग्लिटरी कलर पसंद होते हैं, इसलिए ये अपनी शादी के दिन गोल्डन रंग का ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं। ये रंग इनके जीवन में शुभता लेकर आएगा।

मकर राशि
मकर राशि वाली लड़कियों के लिए ब्राउन, ग्रे और मैरून रंग का लहंगा शुभ साबित हो सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियों को अपने लिए शिमरी ब्लू, फिरोजी रंग या नीले रंग से मिलते जुलते रंग के लहंगे का चुनाव करना चाहिए।

मीन राशि
मीन राशि की लड़कियों के लिए हल्के रंग के लहंगे शुभ होंगे। आप चाहें तो अपने लिए हल्का पीला रंग, हल्का हरा चुन सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें