पूजा में हल्दी और केसर से रंगे सफेद अक्षत का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर काले चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है। हालांकि शास्त्रों में काले चावल के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।
Black Rice Remedies: अक्षत को हिंदू धर्म में पवित्र और शुभ माना जाता है। देवी-देवताओं की पूजा से लेकर किसी भी शुभ कार्य में अक्षत का उपयोग किया जाता है। अक्षत के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अक्षत का महत्व बताया गया है। अक्षत के विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाता है। पूजा में हल्दी और केसर से रंगे सफेद अक्षत का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर काले चावल का प्रयोग नहीं किया जाता है। हालांकि शास्त्रों में काले चावल के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। आइए जानते हैं काले चावल के असरदार उपाय।
यदि आप कार्यक्षेत्र में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको काले चावल से जुड़ा ये उपाय अवश्य करना चाहिए। इसके लिए आप शनिवार के दिन शनि देवता को सरसों के तेल में काला चावल मिलाएं और उससे शनि देवता की आरती करें और इसी के साथ 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप भी करें।
अगर आप काफी समय से कोई कार्य करने में लगे हैं और वो कार्य आखिरी समय पर आकार रुक जाता है तो काले चावल का यह उपाय इसके लिए कारगर हो सकता है। इसके लिए आपको पूजा घर में उड़ते बजरंगबलि की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके साथ काले चावल को किसी साफ कपड़े में बांधकर मूर्ति के पीछे रख दें, आपके सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
नकारात्मक बाधा दूर करने के लिए शनिवार के दिन काले चावल को पीस कर उसका लड्डू बनाएं और उसे गरीब बच्चों में बांट दें।
दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहे इसके लिए जल में काले चावल मिलकर उसे पीपल के पेड़ पर अर्पित करें।
परिवार में सुख शांति बनी रहे इसके लिए शिव मंदिर में सोमवार के दिन काले चावल को कच्चे दूध में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।