फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2019 : आज चंद्रग्रहण के दोष से बचने के लिए 12 राशियों को करने होंगे ये उपाय

Tue, 16 Jul 2019 01:15 PM IST
Madhukar Mishra पं. कृष्ण गोपाल मिश्र, ज्योतिर्विद्
विज्ञापन
1 of 13
chandra grahan 2019 - फोटो : Rohit Jha
खंडग्रास चंद्रग्रहण 16/17 जुलाई की रात्रि में 01:32 बजे से प्रारंभ होकर प्रात: 4:31 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य काल 3:08 बजे होगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार ग्रहण में सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। इस कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को शाम को 4:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। उस समय चंद्रमा धनु राशि में केतु और शनि के साथ विराजमान होगा। ग्रहण के समय में मिथुन राशि में सूर्य शुक्र और राहु, धनु राशि के सामने स्थित होकर के चंद्र पर दृष्टि डालेंगे। पृथ्वी और वातावरण की बात करें तो उस समय पूरी दुनिया में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग लग्न उदित होने के कारण अलग-अलग फल प्रदान हो सकता है।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

इस ग्रहण का पृथ्वी के वातावरण में कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई देगा और ना ही कोई अप्रिय घटना होती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली में मुख्य रूप से वातावरण में यह परिवर्तन देखने को मिल सकता है कि 17 जुलाई को या उसके बाद तेज बारिश हो सकती है। साथ ही समुद्री क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है, लेकिन ऐसा कोई भी अप्रिय और नकारात्मक घटना इस चंद्रग्रहण से दृष्टिगोचर नहीं होता दिख रहा है। 

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का मालिक है। काल पुरुष चक्र के अनुसार बात करें तो सूर्य को आत्मा कारक और विवेक का द्योतक, चंद्रमा को मन का द्योतक और शुक्र को चित्त का द्योतक माना गया है। इस ग्रहण में यह तीनों ग्रह एक दूसरे से दृष्ट है और एक दूसरे के आमने सामने है। यह तीनों ग्रह आपस में योग बना रहे है। इसका मुख्य रूप से यह परिणाम देखने को मिल सकता है कि संवेदनशील व्यक्ति या मनोरोगी की मनोदशा पर विशेष परिवर्तन हो सकता है। इस ग्रहण के कारण बहुत ज्यादा मानसिक रूप से संवेदनशील व्यक्तियों के अंदर इंपल्सिव इंटेंसिटी देखने को मिल सकती है।  विशेषकर सिजोफ्रेनिया जैसे मानसिक रोगियो के लिए यह समय ज्यादा खराब हो सकता है।

चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर असर इसके दोष से मुक्त होने का महाउपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष: 
भावनात्मक संबंधों को लेकर संजीदा हो सकते हैं। विशेषकर पारिवारिक वातावरण में अपेक्षाएं थोड़ा कष्टकारी हो सकती हैं। अपनी माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। रक्तचाप जैसी समस्या हो सकती है। 

ध्यान देने योग्य बात: 
भावनाओं पर नियंत्रण रखें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। साथ ही साथ उदर विकार से बचने की चेष्टा करें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ:  
एक तरफ मन बहुत सारी कल्पनाओं को लेकर उत्साहित होगा, लेकिन दूसरी तरफ परिवार में किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की कटु आलोचना कष्टकारी हो सकती है। परिवार में किसी की कही गई बातों का बुरा ना मानें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग होगा और बड़ा ही उत्साहित और आनंदमय दिन होगा।

ध्यान देने योग्य बात:
छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करें। अनावश्यक खर्चों से बचें और लंबे समय तक खाली पेट ना रहें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 13
मिथुन
मिथुन: 
थोड़ी सी भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ी हुई नजर आएगी। किसी पुरानी व मार्मिक बात को बहुत ज्यादा सोचने पर परेशान हो सकते हैं। विशेषकर दांपत्य जीवन में आज के दिन किसी भी तरह की कटु बात ना करें। आर्थिक और अन्य सभी दृष्टिकोण से दिन अच्छा कहा जाएगा।

ध्यान देने योग्य बात: 
पुरानी और कटु बातों को स्मरण मत करें। दांपत्य जीवन में सुखद ढंग से व्यतीत करने की चेष्टा करें। आज के दिन किसी को धन या कर्ज़ ना दें। 

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क:   
आपकी राशि से षष्ठ भाव में चन्द्र का यह ग्रहण आपके लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है। विशेषकर मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक वातावरण से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपको अवसाद ग्रस्त कर सकती हैं। किसी पारिवारिक सदस्य अथवा जीवन साथी से तनाव हो सकता है। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी साथ ही कुछ स्वास्थ संबंधी कठिनाइयां उत्पन्न होगी।

ध्यान देने योग्य बात:  
क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें और चोट से बचें। पुरानी बातों को मत याद करें और अनावश्यक किसी वाद-विवाद से दूर रहें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह:  
आकस्मिक कुछ चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। कुछ कानूनी विवाद से चिन्तित हो सकते हैं। साथ ही साथ भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार आपको निराशा की अनुभूति करा सकते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही साथ किसी अच्छे संबंध के सहयोग से आपकी समस्याओं में सुधार भी मिलने के आसार भी दिख रहे हैं।
 
ध्यान देने योग्य बात:  
चिंताओं का त्याग करें ईश्वरी व्यवस्था पर आस्था रखें। भगवान का स्मरण करें। विशेषकर हनुमान जी की आराधना करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रक्तचाप की जांच कराएं। 

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या:  
यह ग्रहण आपकी राशि के लिए काफी लाभकारी रहेगा। उत्साह मे वृद्धि और आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में भी उत्साह बना रहेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं थोड़ा परेशान कर सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है।

ध्यान देने योग्य बात:  
माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। 

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

8 of 13
राशि
तुला:  
सामान्य तौर पर अच्छा दिन होगा। पारिवारिक एवं भावनात्मक सम्बन्धो को लेकर आप थोड़ा संजीदा हो सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याएं सुलझते नजर आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद परेशान कर सकते हैं। लेकिन पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार नजर आएगा।

ध्यान देने योग्य बात: 
रूखा और आलोचनात्मक व्यवहार संबंधों में ना करें। नजदीकी और संवेदनशील संबंधों में पुरानी मार्मिक बातों पर चर्चा  ना करें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

9 of 13
राशि
वृश्चिक:   
मन धार्मिक आस्थाओं से परिपूर्ण होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आर्थिक अभाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। विशेषकर आर्थिक मामलों को लेकर के वैचारिक मतभेद संभव है। भाई अथवा सहकर्मी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। 

ध्यान देने योग्य बात:  
किसी भी समस्या पर संयम से काम लें। जीवनसाथी से संवाद में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार के आर्थिक अथवा कानूनी विवाद में विवेक से काम लें। साथ ही साथ खुद के भी खान—पान पर परहेज रखें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

10 of 13
राशि
धनु:   
मन व्यग्र और नकारात्मक चिंताओं से ग्रसित हो सकता है। आपकी क्रोध में वृद्धि हो सकती है। नौकरी अथवा कार्य पैसे में समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। भविष्य को लेकर के मन भयग्रस्त होगा। जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से कोई नकारात्मक बात नहीं है, लेकिन मानसिक तौर पर अत्यधिक मन पर दबाव, आपके लिए हानिकारक हो सकता है। किसी प्रकार के उदर विकार या संक्रमण से बचने की चेष्टा करें।

ध्यान देने योग्य बात:   
मन को ज्यादा से ज्यादा खुश रखें और रचनात्मक कार्य मे लगाएं। आपको इस दिन हनुमान जी की आराधना काफी लाभकारी होगी। रक्तचाप की जांच कराएं और बाहर कोई भी चीज ना खाएं। संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग ना करें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

11 of 13
राशि
मकर:  
रोजगार अथवा पेशे के दृष्टि से अच्छा होगा। भावनात्मक रूप से मन परेशान और व्यग्र होगा। पिता के स्वास्थ्य अथवा परिवार की चिंताएं मन पर प्रभावी रहेंगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आपको उद्वेलित कर सकते हैं। अत्यधिक खर्चों से भी मन परेशान हो सकता है। हांलाकि समुचित अर्थव्यवस्था से आर्थिक समस्याएं तो हल हो जाएंगी। किसी प्रणय संबंध को लेकर के मन व्याकुल हो सकता है।

ध्यान देने योग्य बात: 
अपने भावनात्मक उद्वेग पर नियंत्रण करें। ऐसा कार्य ना करें जिससे आप की मर्यादा पर आंच आए। अत्यधिक पैसा कमाने की व्याकुलता को नियंत्रित करें।  संबंधों के गरिमा का ख्याल रखें।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

12 of 13
राशि
कुम्भ:   
कार्य क्षेत्र में व्यस्तता भरा दिन होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ के अच्छे आसार हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। मन संतान संबंधी दायित्वों एवं समुचित आर्थिक संसाधनों को जुटाने पर केंद्रित होगा। परिवार का स्नेह और सुख प्राप्त होगा। बहुत दिनों से चली आ रही कोई समस्या का हल होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

ध्यान देने योग्य बात:  
चिंताओं का त्याग करें। क्रोध पर नियंत्रण करें। परिवार में सभी सदस्यों से हर विषय पर खुलकर बात करें। आकस्मिक यात्रा में अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। मां दुर्गा की आराधना करें, इससे मन को शांति मिलेगी।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन:   
मन आर्थिक व्यवस्था एवं पारिवारिक जिम्मेदारी की पूर्ति में केंद्रित रहेगा। कार्य एवं पैसे को लेकर के कुछेक नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अत्यधिक खर्चों से भी मन परेशान होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मां का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकती हैं। 

ध्यान देने योग्य बात: 
पिता अथवा जीवनसाथी से किसी भी बात पर बहस ना करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करें। खान-पान में परहेज रखें अन्यथा उदर विकार हो सकती है। इस दिन हनुमानजी की आराधना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है।

ऐसा क्या करें इस चंद्र ग्रहण पर कि हो सभी मनोकामनाएं पूर्ण, जानिये ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें