फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खगोलीय घटना: आज रात आकाश में दिखाई देंगे सौर मंडल के 8 ग्रह, शाम होते ही सबसे पहले दिखेगा गुरु और शनि

Sat, 08 Aug 2020 04:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खगोलीय घटना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शनिवार, 8 अगस्त की रात को आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। जिसमें रात के समय सौर मंडल के 8 ग्रह देखें जा सकेंगे। जैसे ही शनिवार को सूरज की रोशनी शाम होते ही मंद पड़ने लगेगी उसी के बाद चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि के साथ नेप्च्यून-यूरेनस दिखाई देना आरंभ हो जाएगा। इन 8 ग्रहों में से 6 ग्रहों को आप सामान्य आंखों से देख सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल इस खगोलीय घटना में शनिवार को सूर्यास्त के समय ये सभी 8 ग्रह पृथ्वी की ठीक सामने रहेंगे। इस स्थिति में सूर्यास्त के बाद करीब 7.30 बजे से गुरु ग्रह दिखने लगेगा। फिर थोड़ी ही देर के बाद शनि ग्रह भी दिखाई देना लेगा। गुरु और शनि ग्रह के बाद रात के 9 बजे नेप्चयून का उदय होगा। इसके बाद लाल ग्रह के नाम से पहचाने वाला मंगल रात के 11 बजे दिखाई देगा। जैसे ही रात के 12 बजेगा। युरेनस भी दिखाई देगा। हालांकि नेप्च्यून और यूरेनस को टेलीस्कोप की सहायता से देखा जा सकेगा। इसके बाद पूर्व दिशा मे रात के 3 बजे आकाश में सबसे ज्यादा चमकने वाला तारा शुक्र का उदय होगा। इसके बाद अगले दिन सूर्योदय होने से कुछ मिनट पहले ही बुध ग्रह दिखाई देगा। इसी के साथ रोज की तरह आकाश में रात 10 बजे चंद्रमा दिखाई देगा।

कब-कब दिखाई देता है ऐसा खगोलीय संयोग
इस तरह के खगोलीय घटना के बारे में खगोल वैज्ञानिकों का मनाना है कि एक साथ एक ही रात में देखने का ऐसा संयोग बहुत कम बार देखने को मिलता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार सौर मंडल के ये ग्रह सूर्य की परिक्रमा अपनी चाल से करते हुए दिन के समय सूर्य के साथ करते रहते हैं। चूंकि कई बार दिन में यह संयोग बनने के कारण सूर्य की रोशनी की वजह से यह दिखाई नहीं देता है। लेकिन इस बार 8 ग्रह  8 तारीख की शाम से ही दिखाई देना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ये 8 ग्रह 8 अगस्त को कब और कितने बजे तक दिखाई देगा
सबसे पहले अगर बात करें तो गुरु शाम के 7 बजकर 30 मिनट से अगली दिन की सुबह 4 बजे तक देखा जा सकेगा। इसके बाद शनि को देखा जा सकेगा। शाम के 7 बजकर 30 मिनट से अगली सुबह के 4 बजकर 30 मिनट तक शनि को छल्लेदार के रूप देखा जा सकेगा। इसके बाद नेप्चयून को 8 अगस्त शनिवार को रात 9 बजे से अगले दिन के सूर्योदय तक देखा जा सकता है। हांलाकि इसे सामान्य आंखों की मदद से नहीं देख सकते बल्कि टेलिस्कोप की मदद से यह आसमान में दिखाई देगा। फिर उसके बाद रात के 11 बजे से अगले दिन की सुबह होने से पहले तक मंगल ग्रह को देखा जा सकता है। यूरेनस को रात के 12 बजकर 30 मिनट पर देख सकते हैं। शुक्र को रात के 3 बजे से सूर्योदय तक और बुध को 9 अगस्त की सुबह 5 बजे से सूरज के निकलने तक देखा जा सकता है। वहीं चंद्रमा को 8 अगस्त के रात 10 बजे से दिखाई देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें