मेष राशि के जातकों के लिए 18 मार्च 2020 का दिन कैसा बीतेगा? नौकरी में तरक्की मिलेगी या आएगी बाधा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा या सुख का वातावरण। सेहत और प्रेम प्रसंग के मामले में दिन कैसा बीतेगा। पढ़ें मेष राशि का दैनिक राशिफल
दिन कैसा रहेगा- मेष राशि के जातकों के लिए दिन के शुरूआती चरण में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप में धैर्य और कार्य कुशलता से कार्य को निपटने की क्षमता है। कुल मिलाकर दिन मिलाजुला बीतेगा।
नौकरी और व्यापार- नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम की प्रशंसा सभी करेंगे और इसका ईनाम भी मिलेगा। आप आप सरकारी नौकरी में है तो आपके लिए दिन शानदार रहेगा। वहीं जो मेष राशि के जातक है और व्यापार करते हैं उनके के लिए भी मुनाफा कमाने का बढ़िया दिन है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
पारिवारिक जीवन- खर्चों के लिहाज से आपके के लिए आज का दिन कभी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जिसके चलते परिवार के सदस्यों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आज का दिन पारिवारिक नजरिए से ठीक- ठाक रहेगा।
सेहत- खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पाचन और नेत्र से संबंधित बीमारी होने की संभावना है। काम को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
प्रेम और दांपत्य जीवन- आपका दांपत्य जीवन सुखी के साथ बीतेगा। प्रेम जीवन में भी समय अच्छा रहेगा।