मेष राशि के जातकों के लिए 15 मार्च 2020 का दिन कैसा बीतेगा? नौकरी में तरक्की मिलेगी या आएगी बाधा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा या सुख का वातावरण। सेहत और प्रेम प्रसंग के मामले में दिन कैसा बीतेगा। पढ़ें मेष राशि का दैनिक राशिफल
आज का दिन (15 march 2020)- मेष राशि के जातकों के लिए रविवार, 15 मार्च का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
नौकरी और व्यापार- करियर में ग्रोथ के लिहाज से आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यलय में वरिष्ठ अधिकारियों संग अच्छा समय बीतेगी। नतीजे अच्छे देखने को मिलेंगे।
पारिवारिक जीवन- आपके लिए परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना ही आपके लिए हित में रहेगा।
सेहत- आपको आज सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की कोई भी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
प्रेम और दांपत्य जीवन- प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अपनी बातों को सामने रखने का है। आपके मन में कोई बात चल रही है तो अपने प्रिय को जरूर बताएं। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशनुमा समय मिलेगा।