नौकरी में तरक्की मिलेगी या आएगी बाधा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा या सुख का वातावरण। सेहत और प्रेम प्रसंग के मामले में दिन कैसा बीतेगा। पढ़ें मेष राशि का दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। दिन के कुछ हिस्सों में आपको अपने बेफिजूल खर्चों से जूझना पड़ेगा। आज आपके काम काज में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आज आपको काफी दिनों पुराना काम संपन्न करने के लिए अपने दिमाग के घोड़े को दौड़ना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। आपके परिवार का माहौल थोड़ा चिंताजनक रहेगा। किसी से बिना बात के उलझना आपके हित में नहीं होगा। आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।