मेष राशि
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा ना करें क्योंकि आज आपको अपमान का घूंट पीना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे आपको कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा क्योंकि भाग्य का सितारा बुलंद है। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का वातावरण भी परेशानी दे सकता है लेकिन आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।