फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह देख लें इन 5 चीजों में से कोई एक चीज, दिन रहेगा शुभ

Sat, 21 Jul 2018 12:52 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रों में बताया गया है कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन शुभ रहता है। इसी कारण से सुबह-सुबह ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारा दिन खराब हो जाए। शास्त्रों में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें सुबह उठकर सबसे पहले देखने पर दिन बहुत अच्छा बीतता है और हर काम में सफलता मिलने लगती है।

विज्ञापन


-सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दोनों हाथ की हथेलियों को देखना चाहिए। ऐसी मान्यता है हथेलियों में सकारात्मक ऊर्जा और दैवीय शक्तियां होती हैं।

-सुबह उठते ही अगर आपको मंदिर की घंटियां और शंख की आवाज सुनाई दे तो आपका दिन शुभ रहता है।

- सुबह बिस्तर को छोड़ते समय सबसे पहले अपने इष्ट देवी-देवता के दर्शन जरूर करना चाहिए इससे दिन शुभ रहता है।

-अगर आपको अपना दिन बेहतरीन बनाना है तो सुबह उठते ही सूर्य के दर्शन जरूर करें। 

- सुबह- सुबह अगर घर से निकलते समय रास्ते पर गाय दिखाई दे तो आपका दिन शुभ रहने वाला होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें