सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यस्त होने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाए रखनी होगी तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि के समय आपको कोई मंगल सूचना सुनने को मिल सकती है। आप उनके कार्य में भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिससे आपके विश्वास में वृद्धि होगी।