फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Sun, 30 Aug 2020 07:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
31 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल।
विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 31 अगस्त 2020
 दिन - सोमवार
विज्ञापन

 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - शुक्ल
 तिथि - त्रयोदशी, 08:50 तक
 नक्षत्र - श्रावण, 14:57 तक
योग - शोभना, 13:21 तक
राहुकाल -  07:36 − 09:11
सूर्योदय - 06:02
सूर्यास्त - 18: 39
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत- 11:55 − 12:45
  • एकादशी व्रत
13 सितंबर- इंदिरा एकादशी
  • प्रदोष व्रत
15 सितंबर- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • अमावस्या तिथि
17 सितंबर- पितृ अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
विज्ञापन

1 सितंबर- अनंत चतुर्दशी
2 सितंबर- भाद्रपद पूर्णिमा
5 सितंबर- संकष्टी चतुर्थी
13 सितंबर- इंदिरा एकादशी






31 अगस्त का राशिफल
  • मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। शादीशुदा जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा।
  • वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पूजा पाठ करना खुशी देगा। इस तरह के काम आपको बहुत पसंद आएंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। साथ बैठकर बड़ी अच्छी बातें करेंगे जिससे रिश्ते का तनाव छूमंतर हो जाएगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी।
  • मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। काम के सिलसिले में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आंशिक तौर पर अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से गुपचुप बातें करने का मौका मिलेगा।
  • कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी छवि भी मजबूत होगी। बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दोस्तों के साथ बातचीत करके घुलने मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
  • सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कोई चुनौती पेश कर सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाकी चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने की कोशिश करेंगी। किसी काम में अड़चन आने से आप काफी परेशान हो जाएंगे जिसमें किसी मजबूत व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। पिताजी का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
  • कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित रहेगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपकी तेज बुद्धि आपके काम आएगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और प्रेम से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
  • तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। उनके साथ वक्त बिता कर आप एनर्जी से भर जाएंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार गति पकड़ेगा। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।
  • वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यदि आवश्यक ना हो तो बिल्कुल ना जाएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई बात चलेगी। आप कोई नई संपत्ति खरीदने की सोच सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुख मिलेगा।
  • धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। पैतृक व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी आज मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने दम पर कुछ नया करना चाहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन मजबूती देने वाला साबित होगा। काम के सिलसिले में आपको और मेहनत करनी होगी और विरोधियों से सावधान रहना होगा।
  • कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खुद के बारे में सोचेंगे और अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विचार करेंगे जिससे ठंडे दिमाग से सोच कर कुछ नए डिसीजन लेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा हो सकती है और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। 
  • मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंताओं को बढ़ा सकती है। सेहत में कमजोरी बनी रहेगी इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। इनकम में बढ़ोतरी होगी। 
  • मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। अपने प्रिय से आपके संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन जीने वालों को भी आज अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। 
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 31 तारीख को हुआ है। 31 अंकों का योग 3+1= 4 आता है यानी आपका मूलांक 4 आता है। 4 अंक राहु का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
विज्ञापन

   
शुभ अंक- 15, 08 और 45
शुभ रंग- सफेद और पीला

मूलांक 4 वाले प्रमुख जातक: श्री श्री रविशंकर, किशोर कुमार, बराक ओबामा, अमित शाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें