फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 सितंबर का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

विज्ञापन
astrology
विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 3 September 2020
 दिन - गुरुवार
विज्ञापन

 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - शुक्ल
 तिथि - प्रतिपदा, 12:28 तक
योग - धृति, 13:18 तक
राहुकाल - 13:53 − 15:27
सूर्योदय - 06:03
सूर्यास्त - 18: 35
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत- कोई नहीं
  • एकादशी व्रत
13 सितंबर- इंदिरा एकादशी
  • प्रदोष व्रत
15 सितंबर- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • अमावस्या तिथि
17 सितंबर- पितृ अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
2 सितंबर- भाद्रपद पूर्णिमा
5 सितंबर- संकष्टी चतुर्थी
13 सितंबर- इंदिरा एकादशी








3 सितंबर का राशिफल
मेष राशि 
खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। मेहनत पर भरोसा रखें। घर में सुख शांति रहेगी। रिश्तों को संभालने की कोशिश करें।
विज्ञापन


वृषभ राशि 
आज के दिन अपने काम पर पूरा ध्यान रहेगा। काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी समझेंगे। बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताएंगे। मानसिक रूप से मजबूत दिखेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे और गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि 
भाग्य के सहारे बैठने की आदत से बाहर निकलें और अब खुद पर भरोसा रखते हुए काम पर जुट जाएं। सेहत बढ़िया रहेगी। दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। संबंधों में गर्माहट आएगी। पारिवारिक जीवन से संतोष मिलेगा।

कर्क राशि 
मानसिक तनाव दोपहर तक हावी रहेगा। उसके बाद दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी और कोई बढ़िया समाचार सुनने से खुशी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। अपने रिश्तों को सहेज कर अपने खास लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन इनकम के लिए भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि 
दोपहर तक स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। आप दिल से खुश होंगे और हर काम में आगे बढ़कर योगदान करेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। पैसे का बेवजह उपयोग होगा जिससे समस्या पैदा हो सकती है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

कन्या राशि 
मानसिक तनाव से बाहर आने में दोपहर तक का वक्त लग जाएगा। उसके बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। कुछ नया करने की सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिमाग बहुत तेज गति से चलेगा और कठिन समस्याओं को भी हल कर लेंगे। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि 
संतान से लगाव महसूस करेंगे। दोपहर बाद कुछ खर्चे होंगे। नौकरी पर ध्यान देंगे जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत तंदुरुस्त रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम में मजबूती आएगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन से थोड़ी निराशा हो सकती है।

वृश्चिक राशि 
अंदर से खुशी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ नया करने की सोचेंगे। दोपहर बाद संतान से काफी भावुकता में बात करेंगे और अपने मन की बात उन्हें बताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक और क्रिएटिव रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके हाथ में है, इसका सदुपयोग करें।

धनु राशि 
सेहत में मजबूती रहेगी जिससे कामों में हाथ आजमाएंगे और सफलता पाएंगे। मन मजबूत रहेगा। बुद्धि का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। भाग्य प्रबल होगा। इनकम हल्की होगी। कुछ बेवजह के इन्वेस्टमेंट से पैसा व्यर्थ हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। रिश्तो में तनाव बढ़ सकता है, सावधानी रखें।

मकर राशि 
मानसिक रूप से खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुद को भाग्यशाली समझेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे। कानूनी पचड़े में फंसने से बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि 
आज के दिन खुद पर भरोसा जमेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी अपना हक जमाएगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चे होने के योग बनेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।
विज्ञापन


मीन राशि
खर्चों में तेजी होने से तनाव बढ़ेगा लेकिन काम के लिए दिमाग और सोच दोनों आपके पक्ष में रहेंगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवन साथी से बड़े काम की बात सुनने को मिलेगी। व्यापार के लिए दिन उन्नतिशील है। सेहत अच्छी रहेगी।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 03 तारीख को हुआ है। 03 अंकों का योग 0+3 = 3 आता है यानी आपका मूलांक 3 आता है। 3 अंक गुरु का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
   
शुभ अंक-  14, 05 और 28
शुभ रंग-  पीला और गुलाबी

मूलांक 3 वाले प्रमुख जातक: अब्राहम लिंकन, चार्ल्स डार्विन, करीना कपूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें