फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अगस्त का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल। सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Wed, 26 Aug 2020 07:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल।
विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 27 अगस्त 2020
 दिन - गुरुवार
विज्ञापन

 अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - भाद्रपद
 पक्ष - शुक्ल
 तिथि - नवमी, 09:27 तक
 नक्षत्र - ज्येष्ठा, 12:33 तक
योग - विष्कंभ, 17:39 तक
राहुकाल - दोपहर 13:57 − 15:32
सूर्योदय - 06:00
सूर्यास्त - 18: 43
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत- 11:56 से 12:47
  • एकादशी व्रत
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
17 सितंबर- पितृ अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
  2 सितंबर - भाद्रपद पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
1 सितंबर- अनंत चतुर्दशी
2 सितंबर- भाद्रपद पूर्णिमा
5 सितंबर- संकष्टी चतुर्थी
13 सितंबर- इंदिरा एकादशी



 
  • 25 अगस्त का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होगा। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। पूरे जोश के साथ हर काम को करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवन साथी का मन अच्छा नहीं होगा और वह झगड़ा कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे को दिल से स्वीकार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको मेहनत करनी होगी और अपने काम से काम रखना होगा, तभी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। खर्चों में तेजी आएगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ दिल से जुड़ेंगे और दोनों आपस में अपने जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपके प्रिय आपको खुश रखने में कसर बाकी नहीं रखेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। खर्चे अधिक होंगे। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सुखद समाचार मिलेंगे। कर्ज उतरेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी धाक जमेगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। गृहस्थ जीवन में समझदारी से काम लेना दोनों के लिए अच्छा होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद समाचार मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपकी मां से विशेष लगाव दिखाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में बेवजह की बातों से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपने आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाग्य मजबूत होगा। अचानक से कुछ अच्छे काम आपको होते दिखाई देंगे जिससे आपका हौसला बढ़ेगा। इनकम बढ़िया रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी को फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। कुछ खर्चे अनजाने में होंगे। काम के सिलसिले में आप की स्थिति मजबूत रहेगी। पूरे अधिकार से काम करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। कामों में सफलता मिलने के लिए आवश्यक कार्य कुशलता आपके अंदर है, उसका लाभ उठाने की कोशिश करें। भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और उम्मीद के सहारे आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चे बेवजह के होंगे और कुछ धार्मिक कामों पर भी होंगे लेकिन उन्हें नियंत्रण में रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल तो होंगे लेकिन कुछ विरोधी आप पर नजर जमाए रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। मन की इच्छा पूरी होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। अपने जीवन साथी की बुद्धिमानी को देखकर आपको बहुत खुशी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनेपन और रोमांस से भरपूर रहेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया है। अपने साथी लोगों से अच्छी बात बनाकर रखें।
विज्ञापन

मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे पाएंगे। घर में उतार-चढ़ाव रहेगा क्योंकि लोगों में आपस में बननी मुश्किल होगी, फिर भी ध्यान देने से काम चल जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद अनुभूति होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 27 तारीख को हुआ है। 27 अंकों का योग 2+7= 9 आता है यानी आपका मूलांक 9 आता है। 9 अंक मंगल का अंक होता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
   
शुभ अंक- 12, 21 और 35
शुभ रंग- सफेद और नीला

मूलांक 9 वाले प्रमुख जातक: सोनिया गांधी, सलमान ख़ान, अक्षय कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें