फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 9 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Thu, 08 Nov 2018 05:46 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी, दृढ़ इच्छा शक्ति के धारक एवं शारीरिक रुप से बलिष्ठ होते हैं। विपरीत बात सहन करना इनके लिए कठिन होता है। जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन श्रम कर सफल होते हैं। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी से वैचारिक मतभेद बने रहते हैं। प्रदर्शन प्रियता, टीपटाप आदि पर अत्याधिक व्यय से आर्थिक असंतुलन बना ही रहता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। अटकी योजना सफल होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। सहोदरों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत, नगर पालिका, माईनिंग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। नौकरी में मतभेदों के चलते भी अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें