फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 9 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 08 Feb 2019 06:31 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ इच्छाशक्ति के स्वामी, स्पष्टवादी एवं क्रोधी स्वभाव के होते हैं। अनुशासन के परम भक्त ये जातक जीवन के 36 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। ये जातक अच्छी भू संपत्ति के स्वामी होते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की इच्छा पूर्ण होगी। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पर्यटन, पशुचिकित्सा, होटल व्यवसाय, कृषि विभाग, डेयरी फार्म, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। तरल पदार्थों से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में सचेत रहना हितकर रहेगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें