मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शांत, गम्भीर एवं अन्तर्मुखी प्रवृति के होते हैं। शिक्षा प्राप्ति के लिए इन्हें प्राय: संघर्ष करना पड़ता है। अपने श्रम एवं संघर्ष के बल पर लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहती है। गृहस्थ जीवन में मतभेद बने रहते हैं। सन्तान सुख देरी से मिलता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष रचनात्मक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। शुक्र की अनुकूल स्थिति विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नाते रिश्तेदारों से संबंध अनुकूल रहेंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। वर्ष मध्य में महत्वपूर्ण कार्य में आकस्मिक सफलता मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, नगरपालिका, खनन, वकालत, पुलिस, कृषि एवं पशुपालन विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। वन विभाग, पुलिस, माईनिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।