फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 5 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Thu, 04 Oct 2018 05:23 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज का जन्मदिन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक  व्यवहार कुशल, सच्चरित्र और ईमानदार होते हैं। अपने लक्ष्य के प्रति सदैव जागरूक रहते हैं। कार्य करने की अद्भुत क्षमता एवं कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा इन्हें सफलता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक रहती है। जीवन के 32वें वर्ष में सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। नया कुछ करने या सीखने की ललक इन्हें जीवन पर्यन्त गतिशील बनाये रखती है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। योजनाओं सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मकान या प्लाट क्रय की योजना बनेगी। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी।  परीक्षाओं में उत्तम सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत,  बैंक, आईसीडब्ल्यूए, शिक्षा, न्याय, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए व्यवसाय का श्रीगणेश संभव है। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें