फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 4 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Thu, 03 Jan 2019 05:08 PM IST
Trainee Trainee पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकोंं को सफलता एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठिन परिश्रम करना पड़ता है। भाग्योन्नति में यह अंक बाधक रहता है। स्वभाव से ये जातक अत्यंत कोमल और मृदु होते हैं। इनके जीवन में अच्छी या बुरी घटना अचानक घटती है। अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलती है। स्वजनों या शुभचिंतकों से इन्हें कोई विशेष सहायता नहीं मिलती। जीवन का उत्तरकाल प्राय: सुखमय व्यतीत होता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष मित्र सहायक रहेंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विकास कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। विवाह योग्य जातकों के लिये वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पर्यटन, होटल व्यवसाय, कृषि विभाग, पशुपलन विभाग, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक लाभ से उत्साहित रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्ति के योग कुछ बाधोपरान्त बनेंगे। इस वर्ष किसी पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें