मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रयासों में अनुकूल सफलता से उत्साहित रहेंगे। चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। संतान एवं स्त्री पक्ष से सुख मिलेगा। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, विज्ञान, खोजकार्य, सेना, विदेश सेवा क्षेत्र आदि में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। स्वर्णाभूषण, औषधि, खाद्य पदार्थ, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। विज्ञान, चिकित्सा, सरकारी या अर्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।