फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 2 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 01 Apr 2019 06:00 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक, कल्पनाशील एवं बुद्धिमान होते हैं। विचारों की अस्थिरता एवं भावुकता प्राय: लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण जन्मजात होता है। 29 वें वर्ष के बाद लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त रहता है। अधिकांश जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं। प्रथम संतान प्राय: कन्या होती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। संचित धन का ये जातक सुखोपभोग नहीं कर पाते। समाज में मान सम्मान बना रहता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रारंभ में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लोकप्रियता में कमी आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। योजनाओं में निराशा होगी। वर्ष की प्रथम तिमाही के बाद का समय अनुकूल रहेगा। न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, अभिनय, डेयरी फार्म, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। चिकित्सा, विज्ञान, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें