फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 29 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 28 Sep 2018 08:08 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं व्यवहार कुशल होते हैं। स्वभाव से दयालु ये जातक  दूसरों की सहायता करने में सदैव तत्पर रहते हैं। ये जातक दिखावे से दूर सच्चाई एवं ईमानदारी का जीवन जीना पसन्द करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति प्राय: 28 वें वर्ष में हो ही जाती है। कला, साहित्य, सौन्दर्य के प्रति इनका गहरा लगाव होता है। व्यवसाय की अपेक्षा ये जातक नौकरी में अधिक सफल रहते हैं। पाचन शक्ति प्राय: कमजोर होती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टिï से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठïा बढ़ेगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, विदेश सेवा, विज्ञान, खोजकार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। स्वर्णाभूषण, औषधि, जवाहरात आदि से सम्बंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सेना, पुलिस, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।         

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें