फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 29 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 28 Dec 2018 06:43 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि के स्वामी, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। इनके जीवन में मानसिक संघर्ष बना ही रहता है। अधैर्य के चलते कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के मध्यकाल में सफलता के शिखर पर पहुंचने में सफल होते हैं।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष कठिन श्रम से ही कार्य सिद्धि में सफल रहेंगे। विकास की नई योजनाएं बनेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, शिक्षा, माईनिंग, पुरातत्व विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। शिक्षा, रेलवे, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को  अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें