फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 28 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 27 Apr 2019 06:29 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक स्वतंत्रता प्रिय, दृढ़ निश्चयी एवं प्रबल स्वाभिमानी होते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। लक्ष्य प्राप्ति में प्राय: 28 वें वर्ष में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ सहती है। किसी का अनुचित दबाब सहन करना इनके लिए कठिन होता है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहती है। संतान की उन्नति से ये संतुष्ट रहते हैं। इस वर्ष प्रत्येक कार्य में बाधाएं आएंगी। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारणा बन सकती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष की प्रथम तिमाही प्रतिकूल रहेगी। शेष वर्ष प्रगति में सहायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में श्रमानुसार सफलता एवं इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। चिकित्सा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें