मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। घरेलू रिश्ते-नातों में सुधार आयेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में आधुनिक सुख-सुविधा के साधन बढेंग़े। विवाह योग्य जातकों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, पुलिस, न्याय क्षेत्र, बैंक, सामाजिक सेवा, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से संतुष्ट रहेगा। स्वर्ण-आभूषण, खाद्य पदार्थ, डेयरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। न्याय, बैंक, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा।