फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 28 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 27 Jan 2019 04:34 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत सक्रिय, उत्तम कोटि की सहनशक्ति के धारक एवं बुद्धिमान होते हैं। प्रबल इच्छा शक्ति, आत्मविश्वास एवं स्वश्रम के बल पर ये जातक साधारण घराने में जन्म लेकर भी सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। नेतृत्व करने की प्रवृति जन्मजात होती है। प्रगतिशील व्यक्तित्व के धनी ये जातक प्रशासनिक कार्यों में दक्ष होते हैं तथा राजनीति में गहरी रुचि रखते हैं। 
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
वर्तमान वर्ष आपके उत्थान में सहायक रहेगा। अधूरी योजनाएं पूर्ण होंगी। समाज में  आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा होगी। शुभचिंतकों की संख्या में वृद्धि होगी। इस वर्ष यात्राएं अधिक होगी। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं वकालत, रेलवे, इंजीनियरिंग, दूर संचार, बीमा, सम्पादन, सीए, सीएस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग की व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। साझेदारी में किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है।  धन लाभ में वृद्धि एवं व्यावसायिक जगत में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बीमा, रेलवे, शिक्षा, वाणिज्य, दूर संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थनान्तरण का लाभ मिलेगा। शोध कार्य में लगे जातकों को वर्ष अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें