मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शारीरिक एवं मानसिक दोनों की रूपों से अत्यंत सबल होते है। जोखिम उठाने की क्षमता अद्भुत होती है। स्वभाव प्राय: उग्र होता है। किसी के आधीन काम करना इनके लिए कठिन होता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन परिश्रम करते हैं और सफल होते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। अटके कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। भाग्य की प्रबलता के चलते आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। दाम्प्त्य जीवन सुखी रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, वकालत, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, क्रीडा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। सीमेंट, लोहा, मशीनरी, ईंट, खनिज पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। सेना, पुलिस, आबकारी विभाग, नगरपालिका आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा बाधोपरांत पूर्ण होगी। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।