मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक गम्भीर प्रकृति एवं सशक्त व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। दृढ़ संकल्प शक्ति के बल पर ये जातक 31 वें वर्ष में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। बाह्य प्रदर्शन से जातक प्राय: दूर ही रहते हैं। ऊपर से कठोर एवं रुखे दिखाई देने पर भी ये जातक मानवीय भावनाओं से ओत प्रोत होते हैं। आर्थिक स्थिति प्राय: अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन में मतभेद बने ही रहते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। स्त्री, संतान एवं मित्र वर्ग से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, विदेश सेवा, पुलिस, विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, खोज कार्य, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उन्नति का रहेगा। भवन निर्माण सामग्री, स्वर्णाभूषण, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। चिकित्सा, विज्ञान, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।