फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 26 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Wed, 25 Jul 2018 06:29 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
predictions horoscope
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक गम्भीर प्रकृति के होते हैं। अपने कार्यों में लीन रहने के कारण समाज से प्राय: कटे रहते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि ना के बराबर होती है। जीवन में सफलता अत्याधिक श्रम संघर्ष एवं उथल पुथल के बाद ही मिलती है। ऊपर से कठोर और नीरस दिखाई देने वाले ये जातक अत्यंत सहृदय और मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। जीवन का मध्यकाल शुभ एवं अनुकूल रहता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में समरसता बढ़ेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, चिकित्सा, वकालत, केमिस्ट, बैंक, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नए उद्योग का विचार बनेगा। सेना, पुलिस, बैंक, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें