मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अपनी उन्नति के लिए सदैव सतर्क रहते हैं। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध ढग़ से करना इनकी आदत होती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन परिश्रम कर सफल होते हैं। सौन्दर्य, कला एवं संगीत की ओर झुकाव जन्मजात होता है। प्रेम, सहयोग, मिलनसारता आदि गुणों से ये जातक युक्त होते हैं। प्रतिकूल परिस्थिति सहन करना इनके लिए कठिन होता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। भविष्य के प्रति उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। स्त्री एवं संतान से सुख मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंक, बीमा, कृषि एवं पशु पालन विभाग, वन विभाग, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक लाभ एवं साख में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा, डेयरी फार्म, बीमा, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।