फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 23 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 22 Feb 2019 06:10 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, व्यवहार कुशल और ईमानदार होते हैं। कार्यों में आवश्यकता से अधिक व्यस्त रहते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक श्रम में अधिक प्रवीण होते हैं। जीवन में एक ही कार्य या आजीविका से संतुष्ट नहीं रहते। तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है। भाग्य की प्रबलता के चलते 32 वें वर्ष लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में निराशा होगी। विश्वासपात्रों से धोखा हो सकता है। वर्ष के प्रारंभ में कानूनी परेशानी आ सकती है। वर्ष का उत्तरार्द्ध आपकी प्रगति में सहायक रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अध्ययन में परिश्रम करने पर रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, एयर होस्टेस, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, एनीमेशन, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तरार्द्ध अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसायी जगत में साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छापूर्ण होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें