फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 23 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 22 Dec 2018 05:49 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, परिश्रमी एवं साहसी होते हैं। परिस्थितियों के अनुरुप स्वंय को ढाल लेने की कला इनकी सफलता में सहायक रहती है। सीए, वकालत, बैंक, न्यायाधीश आदि क्षेत्र में करियर बनाने में सफल रहते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। बुध की प्रतिकूल स्थिति संतान सुख में विलंब कराती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। भू-संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार से लाभ में वृद्धि होगी। किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। सेना, पुलिस, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें