मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक एवं मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। जीवन की कठोरताओं और वास्तविकताओं का समाधान अपनी कल्पना में तलाश करते हैं। इसी कारण लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक विलंब से होती है। जीवन में मध्य काल तक उथल-पुथल और अनिश्चितता का माहौल बना ही रहता है। आयु बढऩे के साथ-साथ इनके मान-सम्मान, धन एवं कीर्ति में वृद्धि होती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष श्रम संघर्ष पूर्ण रहेगा। प्रयासों में सफलता कठिन श्रमोपरांत की प्राप्त होगी। घरेलू एवं सामाजिक रिश्ते नातों में सामान्य कटुता रहेगी। आपके अपने ही प्रगति में बाधक बनेंगे। कोर्ट कचहरी में इस वर्ष निश्चय ही विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में श्रमोपरांत ही सफलता प्राप्त होगी। कैमिकल इंजीनियरिंग, कैमिस्ट, पैरामेडि़कल, हवाई सेवाएं, पुरातत्व विभाग, सीआईडी, एमबीए आदि क्षेत्रों में भविष्य बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग वर्ष उत्तराद्र्ध में व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से संतुष्टि अनुभव करेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। राजकीय सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।