फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 22 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 21 Jan 2019 07:10 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत भावुक एवं सहृदय होते हैं। जीवन की कठोरताओं तथा वास्तविकताओं को झेलने में प्राय: असमर्थ रहते हैं। किसी को दुखी या परेशान देखकर सब कुछ बलिदान करने के लिये तैयार रहते हैं। जीवन में प्राय: उथल-पुथल बनी ही रहती है। लक्ष्य प्राप्ति अत्यंत विलंब से होती है। जीवन के उत्तर काल में यश, सम्मान, धन तथा कीर्ति की वृद्धि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
यह वर्ष इच्छाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आधुनिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन सुख की इच्छा पूर्ण होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। अनुकूल महादशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, खाद्य विभाग, एनीमेशन, संगीत, अभिनय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से प्रसन्न रहेगा। नए उद्योग के प्रारंभ करने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिये प्रमोशन या स्थानांतरण की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें