फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 21 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 20 Nov 2018 04:45 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत स्वाभिमानी, महत्वाकांक्षी एवं बुद्धिमान होते हैं। प्रतिकूल वातावरण में भी ये जातक अपनी सफलता का मार्ग निकाल ही लेते हैं। इनके विचार नवीन एवं मौलिक होते हैं। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध ढंग से करना इनकी प्रवृति होती है। जीवन के मध्यकाल में किसी विशिष्टï क्षेत्र में स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। समाज में मान सममान बढ़ेगा। जमीन जायदाद में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। अटकी योजनाएं पुन: प्रारंभ होंगी। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, सेना, इंजीनियरिंग, विज्ञान, खोजकार्य, विदेश सेवा, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने  के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। स्वर्णाभूषण, औषधि, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें