मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उर्वर बुद्धि के स्वामी, प्रतिकूल स्थितियों में सफलता प्राप्त करने वाले एवं शांत प्रवृति के होते हैं। अपने परिश्रम और बुद्धिमानी के बल पर ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। इनकी इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। आय के एक से अधिक साधन होते हैं। किसी एक क्षेत्र में ये जातक परिश्रम करने पर स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं। सहोदरों का सुख या सहयोग प्राय: कम ही प्राप्त होता। उम्र का अन्तिम पड़ाव अत्यंत सुखमय व्यतीत होता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। पूर्व नियोजित योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, केमिस्ट, बैंक, वकालत, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट, खंड़सारी, किराना,भवन निर्माण सामग्री, धातु आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारम्भ हो सकता है। चिकित्सा, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थनान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।