मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। विकास योजनाओं में अनुकूल सफलता से उत्साहित रहेंगे। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। उच्चस्तरीय क्षेत्र में जान पहचान बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। राजनैतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। स्वर्णाभूषण, जवाहरात, औषधि, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। चिकित्सा, विज्ञान, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरणा का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।