फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 19 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Thu, 18 Apr 2019 05:59 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी, बुद्धिमान एवं स्वतन्त्रता प्रिय होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। प्रत्येक कार्य को सुचारु एवं नवीन रुप में करने की प्रवृति इनके लिए वरदान सिद्ध होती है। न्याय, अनुशासन, कर्तव्य निष्ठा आदि सद्गुण लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहते हैं। किसी भी प्रकार के कार्य क्षेत्र में ये जातक अपनी बुद्धि और प्रतिभा के सहारे उच्चतम स्थिति में पहुंचने में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। मैत्री संबंध प्राय: चिर स्थायी होते हैं।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष सामाजिक मान प्रतिष्ठा एवं मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। अटके विकास कार्यों में गति आएगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। आधुनिक सुख साधनों पर व्यय होगा। संतान पक्ष से संतुष्टी रहेंगे।  रोजगारपरक परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं शिक्षण कार्य, वकालत, बैंक, विज्ञापन, पुलिस, न्यायाधीश आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति एवं लाभ से प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय  विस्तार के नए क्षेत्र मिलेंगे। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी में अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। लेखन कार्य में लगे जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें