फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 19 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 18 Sep 2018 05:06 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 19 तारीख को हुआ है तो  मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी, उग्र स्वभावी एवं स्वतंत्र प्रकृति के होते हैं। अनुशासन के परम भक्त ये जातक प्राय: दुर्गुणों से दूर ही रहते हैं। नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक सदैव जागरुक रहते हैं। जीवन में 37 वें वर्ष में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मकान या वाहन सुख की इच्छा पूर्ण होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। नाते रिश्तेदारों से मधुर संबंध रहेंगे। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, फैशन डिज़ाईनिंग, खाद्य विभाग, सामाजिक सेवा क्षेत्र, होटल व्यवसाय, विदेश विभाग, शिक्षा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। आभूषण, खाद्य पदार्थ, सौन्दर्य प्रसाधन आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। शिक्षा, संचार आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें