फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 18 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 17 Sep 2018 05:30 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 17 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्मविश्वासी, बुद्धिमान एवं स्पष्ट वक्ता होते हैं। कला, संगीत, काव्य आदि में इनकी विशेष रुचि होती है। जीवन के 33 वें वर्ष में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन में अनेकों बार विदेश यात्रा होती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है। 

आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपकी सफलता का रहेगा। विकास कार्यों में गति आएगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक दृष्टिï से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।  इंजीनियरिंग, रेलवे, योजना विभाग, शिक्षा, सीए, सीएस, बीमा, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अचानक उन्नति का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें