मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। अल्प प्रयासों से ही योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घर- परिवार में आपकेद्वारा शुभ कार्य संपन्न होंगे। मन में दबी अधिकांश इच्छाओं की पूर्ति होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, शिक्षा, वकालत, पुलिस, न्यायाधीश, विज्ञापन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ति के अवसर मिलेंगे। उत्तम धन लाभ से संचित धन कोष में वृद्धि होगी। पुलिस, बैंक, शिक्षा, न्याय आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।