फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 18 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Mon, 17 Dec 2018 05:47 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी, स्वभाव से उग्र एवं प्रबल स्वाभिमानी होते हैं। जीवन में मानसिक संघर्ष सदैव बना ही रहता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए इन्हें कठिन श्रम करना पड़ता है। 36वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष प्रगति के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। घरेलू जीवन की विषमताओं में कमी आयेगी। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेशी मुद्रा विभाग, पुलिस, बैंक, विज्ञापन, वकालत, शिक्षा, न्याय विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। प्रकाशन, शिक्षा सामग्री, खाद्य पदार्थ आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए प्रमोशन आदि की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें