मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी, साहसी एवं गम्भीर स्वभाव के होते हैं। ये जातक उच्चशिक्षा ग्रहण करते हैं। जीवन की मध्यावस्था में उच्चपद प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। व्यावसायिक क्षेत्र में ये जातक अधिक सफल रहते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में बाधोपरांत ही सफलता मिलेगी। कर्मठ बने रहने पर विकास कार्यों में गति आएगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट क्रय का अवसर मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। मित्र सहायक रहेंगे। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, शिक्षा, खान, पुरातत्व विभाग, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष सफलता का रहेगा। किसी नए व्यवसाय की स्थापना हो सकती है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।