फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 17 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 16 Dec 2018 04:20 PM IST
विनोद शुक्ला पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भौतिक तत्व प्रधान, अद्म्य साहसी एवं धैर्यवान होते हैं। जीवन में सुविधाओं का अभाव प्राय: बना ही रहता है। लक्ष्य प्राप्ति में कठिन संघर्ष कर सफल होते हैं। अन्तर्मुखी व्यक्तित्व होने  एवं अपने कार्यों में लीन  रहने के कारण ये प्राय: समाज से कटे रहते हैं। ऊपर से कठोर दिखाई देने वाले ये जातक कोमल भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि नहीं बराबर होती है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष परिश्रम करने पर योजनाओं में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्णं होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं  इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, पुरातत्व विभाग, योजना विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। मशीनरी, लोहा, सीमेंट आदि से संबंधित व्यवसायों में आशातीत धन लाभ होगा। रेलवे, शिक्षा, आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें