फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 15 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 15 Jan 2019 05:42 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस तारीख में जन्में जातकों पर शुक्र एवं शनि का प्रभाव अधिक पाया जाता है। अस्तु ये जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के धारक होते हैं। साहित्य, कला, अनुसंधान आदि क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि होती है। प्राय: 24 वें वर्ष तक जीवन में संघर्ष बना ही रहता है। 33वें वर्ष में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
आपके इस वर्ष पर शनि ग्रह का प्रभाव रहने के कारण आप अपने कार्यों में लीन रहेंगे। चली आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा। इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिल सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, क्रीड़ा, पुलिस, खाद्य विभाग, नगरपालिका, फल एवं उद्यान विभाग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। लोहा, भवन निर्माण सामग्री, तेल, मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख मध्यम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें