मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी एवं अत्यंत संवेदनशील होते हैं। जीवन के प्रारंभ में इन्हें कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जीवन के मध्यकाल में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। राजनीति के क्षेत्र में ये जातक अत्यंत सफल रहते हैं। वृद्ध अवस्था में नसों की बीमारी से कष्ट की संभावना रहती है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। मकान या प्लाट क्रय का अवसर मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। स्त्री, मित्र एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, बैंक, बीमा, पत्रकारिता, पर्यटन विभाग, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।