फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 14 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 13 Oct 2018 05:50 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सच्चरित्र, ईमानदार एवं मिलनसार होते हैं। प्रखर मस्तिष्क के स्वामी ये जातक सदैव अपने कार्यों में लीन रहते हैं। जीवन में एक ही कार्य या आय से ये संतुष्ट नहीं होते हैं। स्वप्रयासों के बल पर जीवन के मध्यकाल में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन में अनेकों बार आकस्मिक धन प्राप्ति का योग घटित होता है। इस वर्ष मानसिक परेशानियों में वृद्धि होगी। शुभचिंतकों से निराशा होगी। बनते कार्यों में निराशा होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

आगामी वर्ष की सफलताएं
वर्ष की प्रथम तिमाही के बाद योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी में अटके मामले सुलझेंगे। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं पर्यटन, एयर होस्टेस, डेयरी फार्म, केमिस्ट, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक लाभ एवं साख में वृद्धि होगी। चिकित्सा, पैरामेडि़कल, केमिस्ट, विज्ञान आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें