मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक कर्मठ, बुद्धिमान एवं साहसी होते हैं। ये जातक प्राय: उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। गणित, विज्ञान आदि विषयों में इनकी गहरी रुचि होती है। रोजगार प्राप्ति प्राय: 24 वें वर्ष में हो ही जाती है। आय के एक से अधिक स्त्रोत होने के कारण आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। स्त्री, मित्र एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, वकालत, न्यायाधीश, विज्ञापन, योजना विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साह बढ़ेगा। नया व्यवसाय प्रारंभ करने में सफलता मिलेगी। शिक्षा, न्याय, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। लेखन कार्य में लगे जातकों सफलता मिलेगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।