फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी से शनि की राशि में होंगे सूर्य, इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, जानिए

Fri, 06 Jan 2023 03:23 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मकर शनि के स्वामित्व वाली राशि है और सूर्य शनि देव के पिता हैं, इसलिए मकर राशि में पिता-पुत्र का यह दुर्लभ संयोग कई राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Shani Ka Makar Rashi mein Gochar: - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Ka Makar Rashi mein Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर से देवताओं का दिन शुरू होगा और मलमास खत्म हो जाएगा। सूर्य देव की कृपा से ऐसी 3 राशियां है जिनकी किस्मत का ताला इस गोचर से खुलने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

विज्ञापन

Shani Ka Makar Rashi mein Gochar: - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव होते है। इस भाव से जातक के मानसिक सुख, भौतिक सुख और मां का विचार किया जाता है। सूर्य देव अब वृष राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और आपके करियर में आपको तरक्की मिलने के योग भी दिखाई दे रहे है। सूर्य की कृपा से धार्मिक स्थल की यात्रा के साथ ही गुरुओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ा हुआ रहने वाला है। 

Shani Ka Makar Rashi mein Gocवृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव होते है। इस भाव से जातक के मानसिक सुख, भौतिक सुख और मां का विचार किया जाता है। सूर्य देव अब वृष राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और आपके करियर में आपको तरक्की मिलने के योग भी दिखाई दे रहे है। सूर्य की कृपा से धार्मिक स्थल की यात्रा के साथ ही गुरुओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ा हुआ रहने वाला है। har: - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश होते है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व का बोध होता है। सूर्य सिंह राशि के जातकों के लिए छठे भाव में गोचर करेंगे। इस भाव से जातक के रोग, ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके बारहवें भाव पर होगी। छठे भाव में सूर्य को शत्रुहंता कहा गया है। इस गोचर के कारण आपके सभी शत्रु खत्म हो जाएंगे। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होने वाले है। इस समय आयात निर्यात से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा प्राप्त होगा। सरकार के साथ काम कर रहे जातकों को बढ़िया अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन

Shani Ka Makar Rashi mein Gochar: - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते है। इस भाव से जातक के कर्म स्थल और लीडरशिप का पता चलता है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य अब तीसरे भाव में गोचर करने वाले है। इस भाव से साहस का विचार होता है। सूर्य की दृष्टि अब आपके नवम भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको यात्राओं से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने पिता और भाग्य का सहयोग मिलने वाला है। अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो इसमें आपको मदद मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को इस समय कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें